मोहम्मद आलम, जांच पूरी होने के बाद आएगा सऊदी अरब से शव...वाली खबर का फोटो
शाहजहांपुर। मोहल्ला मेहमान शाह निवासी आलम का शव एक साल के बाद घर भेजे जाने की संभावना बन रही है। आलम के भाई मोहम्मद आफताब लगातार भारतीय दूतावास के अधिकारियों से संपर्क बनाए हुए हैं। आफताब के अनुसार, भाई की हत्या की वजह से जांच पूरी होने के बाद सऊदी सरकार शव को घर भेज देगी।
वर्ष 2013 से मोहम्मद आलम सऊदी अरब में रहकर एक कंपनी में काम करते थे। 30 मार्च 2022 को उसकी मृत्यु हो गई थी। उनके परिजनों को जानकारी हुई तो मृतक के भाई आफताब आलम ने शव को मंगाने का प्रयास शुरू किया। भारतीय दूतावास से संपर्क के बाद अरब के अधिकारियों से भी मदद मांगी।
आफताब के अनुसार, भारतीय दूतावास ने शव को भारत लाने के लिए धनराशि जमा कर दी है। इसका भुगतान उन्हें नहीं करना पड़ा। भाई मोहम्मद आलम की हत्या के चलते शव को भारत लाने में देरी की जा रही है। जांच के दौरान जिस स्थान पर आलम रहते थे, वहां के दो लोगों को हिरासत में लिया है। जांच के बाद ही शव को भेजने का अधिकारियों ने वादा किया है। इधर, आफताब समेत पूरा परिवार रमजान के महीने में इबादत कर रहा है।