फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकपा और खेत मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

विज्ञापन
शाहजहांपुर के कलेक्ट्रेट में धरना पर बैठे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। खेत मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय आह्वान पर मनरेगा मजदूरों की समस्याओं को लेकर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर धरना दिया। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मांगों के समर्थन में धरना में शामिल हुए।
विज्ञापन

यूनियन की राज्य कौंसिल के सदस्य सुरेश कुमार उर्फ नेताजी ने सिटी मजिस्ट्रेट आशीष कुमार सिंह को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन दिया। ज्ञापन में मनेगा मजदूरों समेत सभी खेत मजदूरों को वर्ष में दो सौ दिन काम और 600 रुपये दैनिक मजदूरी दिए जाने, 55 वर्ष आयु पूरी करने वाले मजदूरों को पांच हजार रुपये मासिक पेंशन देने, आवास को अनुदान की सीमा बढ़ाकर पांच लाख रुपये करने, दलितों पर अत्याचार सख्ती से रोकने, निजी क्षेत्र में आरक्षण लागू करने आदि मांगों का उल्लेख किया है।
इस दौरान जिला कमेटी के सह सचिव रामशंकर लाल, वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल के जिला प्रभारी राम निवास वर्मा, यूनियन के जिलाध्यक्ष अर्जुन शर्मा, रामदीन, रामभजन, प्रेमशंकर, धर्मेंद्र पाल, मुन्नी देवी, सुनीता देवी, अशोक कुमार, पुत्तू लाल, बिटोली देवी, मो. इस्लाम, कदीर खां, विशाल कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें