शाहजहांपुर। शहर के उत्सव मैरिज लान में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर शनिवार को भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में राजीव त्रिवेदी, राजीव दीक्षित, सुरेंद्र सेठ, नंद किशोर खंडेलवाल, रोशनलाल तुली, ओमप्रकाश खंडेलवाल, हरी प्रसाद पांडेय, अखिलेश दीक्षित आदि का सहयोग रहा।