फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 32 नई बसें मिलने के बाद शाहजहांपुर डिपो में 37 चालकों की कमी...भर्ती शुरू

Sat, 08 Jun 2024 05:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम को 32 नई बसें मिलने के बाद चालकों की कमी हो गई है। निगम ने 37 चालकों की भर्ती निकाली है। पहली सूची में 18 चालक पहले चरण के टेस्ट में पास हो गए हैं।
विज्ञापन


शाहजहांपुर डिपो के बेड़े में निगम की 128 और 77 अनुबंधित बसें है। 32 नई बसें कुछ समय पहले प्राप्त हुई थीं। बसों की संख्या बढ़ने के बाद चालकों की कमी पड़ गई। ऐसे में कई बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। निगम ने भर्ती प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरएस पांडेय के अनुसार, नई बसों को लंबे मार्ग पर चलाने के लिए हर गाड़ी पर दो चालकों की आवश्यकता होगी।

भर्ती निकलने के बाद 18 चालकों ने निगम का पहला टेस्ट पास कर लिया है, जबकि दूसरा टेस्ट 18 जून को कानपुर में आयोजित होगा। वहां उत्तीर्ण होने के बाद बसों का स्टेयरिंग उनके हवाले कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


-

ये हैं मानक

-दो साल पुराना हैवी लाइसेंस होना चहिए।
-न्यूनतम आयु 23 वर्ष छह माह होना जरूरी है।

-आठवीं या समकक्ष उत्तीर्ण होना अवश्य है।

-आधार कार्ड की छाया प्रति भी देनी होगी।

-17 हजार रुपये प्रतिमाह मिलेगा मानदेय।

-

15 पुरानी बसों की भी जल्द होगी नीलामी
-32 नई बसें मिलने के बाद 15 पुरानी बसें नीलामी की कगार पर पहुंच गईं। उनकी नीलामी जल्द कराने की तैयारी है। अधिकारियाें के अनुसार, 12 लाख किलोमीटर चलने के बाद बस नीलामी की श्रेणी में आ जाती है, लेकिन बसों के अभाव के चलते 18 से 19 लाख किलोमीटर तक चलाया गया है।
विज्ञापन



वर्तमान में 37 चालकों की परिवहन निगम के पास कमी है। बसें बढ़ने के चलते कुछ समस्या आ रही है। चालकों की संख्या भरने तक भर्ती जारी रहेगी।

आरएस पांडेय, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें