शाहजहांपुर। पूर्वोत्तर रेलवे पर रेल यातायात शुरू होने के बाद दो मालगाड़ियों को जोड़कर यहां से दौड़ाया जाने लगा है। अभी तक लॉगहॉल को अमर शहीद रामप्रसाद बिस्मिल स्टेशन या रोजा से ही चलाते थे। लॉगहॉल यहां से चलने से कैरिज विभाग की कवायद भी बच गई है।
रेलवे स्टेशन पर पहले सवारी गाड़ी को दौड़ाने भर की रेल लाइनें थीं। अधिक रेल लाइन न होने के कारण ट्रेनों के ठहराव में दिक्कत आती थी। इसलिए मालगाड़ियों को यहां से नहीं चलाया जाता था। पूर्वोत्तर रेलवे पर रेल यातायात शुरू होने के बाद अधिकारियों के पास लाइनों की संख्या में इजाफा हो गया। ऐसे में अब रेल अधिकारी लॉगहॉल को स्टेशन से ही चलाने लगे हैं। कर्मचारियों की मानें तो पूर्वोत्तर रेलवे की एक लाइन पर मालगाड़ी को खड़ा कर दिया जाता है। दूसरी मालगाड़ी को मुख्य स्टेशन की एक नंबर लाइन से पूर्वोत्तर रेलवे की तरफ ले जाकर जोड़कर 120 वैगनों का लॉग हॉल बनाकर चला रहे हैं।
स्टेेशन अधीक्षक पवन तोमर ने बताया कि पर्याप्त लाइनें होने के कारण लॉगहॉल आसानी से बन जाता है। मुरादाबाद से निर्देश के बाद से लॉगहॉल बनाना शुरू किया है।
राजकुमार बनाए रेलवे के सीएमआई
लंबे समय से कार्यरत सीएमआई मनोज कुमार को हटा दिया गया। उनकी जगह पर रुड़की से राजकुमार को भेजा गया है। उन्होंने कार्यभार ग्रहण भी कर लिया है। उन्होंने स्टाफ से परिचय प्राप्त करने के बाद विभाग के कार्यों को पूरी तत्परता से करने के निर्देश दिए। राजकुमार ने चेकिंग स्टाफ से भी संवाद किया।