निगोही। गढ़ा गांव के कल्लू ने रविवार को पत्नी को विदा कराने आई सास से कहासुनी होने पर खुदकुशी के इरादे से वाॅशिंग पाउडर का घोल पी लिया। परिजनों के अनुसार वह पत्नी को मायके भेजने के पक्ष में नहीं था, लेकिन उसकी सास अपनी बेटी को ले जाने की जिद करने लगी। हालत बिगड़ने पर उसे घर वाले नगर के एक निजी अस्पताल ले गए हैं। वहां उसकी हालत स्थिर बताई गई है। संवाद