शाहजहांपुर। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए जनपद में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत निशुल्क तैयारी कराई जाती है। इसमें जेईई, नीट, एनडीए, सीडीएस, एसएससी के तहत साक्षात्कार प्रशिक्षण दिया जाता है। जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि प्रवेश के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन पंजीकरण किया जा रहा है। एक से 10 जून तक पंजीकरण की तिथि निर्धारित की गई है। विद्यार्थी सुबह 10 से शाम पांच बजे तक विकास भवन स्थित समाज कल्याण कार्यालय से प्रवेश फार्म प्राप्त कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को शासनादेश के अनुसार समिति की निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रवेश दिया जाएगा। संवाद