फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहाँपुर: प्रशासन नहीं सुन रहा बजाज चीनी मिल पर 41 दिन से धरना दे रहे किसानों की बात

Sun, 12 Feb 2023 05:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
बजाज चीनी मिल पर प्रदर्शन करते राकिमसं कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन का बजाज चीनी मिल मकसूदापुर गेट पर दो जनवरी से धरना-प्रदर्शन चल रहा है। पिछले सत्र के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान न होने से परेशान किसान धरना दे रहे हैं, लेकिन प्रशासन उनकी व्यथा सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

किसानों ने आठ फरवरी को गन्ना की तौल बंद कराने की चेतावनी दी तब एसडीएम और सीओ ने मौके पर पहुंचकर किसानों को जल्द भुगतान का भरोसा दिलाया था। इस दौरान बजाज चीनी मिल के जीएम केन प्रवीण सिंह ने बताया था कि 15 फरवरी तक पिछले सत्र के बकाया गन्ना मूल्य का पूरा भुगतान कर दिया जाएगा, लेकिन अब तक प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है।
संगठन के तहसील अध्यक्ष उमाशंकर गंगवार ने धरनास्थल पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अभी भुगतान की जो स्थिति है, उससे लग रहा है कि 15 फरवरी तक भी बकाया नहीं मिल सकेगा। किसान अब बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहें। शनिवार को 41वें दिन भी कई कार्यकर्ता धरने पर बैठे।
विज्ञापन

उधर, भारतीय किसान यूनियन (अ) के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ला के नेतृत्व में पुवायां के डाक बंगला परिसर में धरना-प्रदर्शन शनिवार को चौथे दिन भी जारी रहा। अशोक शुक्ला ने धरना स्थल पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि गंगसरा में प्रस्तावित पुलिस चौकी को पन्नघाट पर बनवाने, छुट्टा पशुओं को गोसदन भिजवाने, गांव आलमपुर और नाहिल में राजकीय कृषि फार्म की दो सौ एकड़ जमीन पर होने वाली फसल बिक्री की जांच कराने, गावं गंगसरा में मरघट, कब्रिस्तान, बंजर, खलिहान, खाद के गड्ढों की जमीन कब्जा मुक्त कराने आदि मांगे की गईं थीं। अधिकारी एक भी समस्या का निस्तारण नहीं करा सके हैं। इस कारण कार्यकर्ता धरने पर बैठे हैं। जल्द ही सुनवाई नहीं की गई तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। धरना स्थल पर ओमकार सिंह कुशवाहा, ओमप्रकाश, मैकूलाल, लक्ष्मी देवी, रेशमा देवी, बबली सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें