फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आलू भंडारण के लिए प्रशासन ने शुल्क किया निर्धारित

Wed, 06 Mar 2024 01:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आलू भंडारण शुल्क एवं कृषकों की समस्याओं के निराकरण के संबंध में मंगलवार को कलक्ट्रेट वीसी कक्ष में डीएम उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई।
विज्ञापन


जिला उद्यान अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने शीतगृह से संबंधित भंडारण शुल्क, कृषकों की भंडारण संबंधित समस्याओं पर चर्चा की। डीएम ने कोल्ड स्टोर स्वामियों, कृषकों से वार्ता कर एवं शासन की मंशा के अनुरूप निर्धारित सामान्य आलू और शुगर फ्री आलू के भंडारण के लिए क्रमश: 230 और 260 रुपये प्रति कुंटल भंडारण शुल्क लिए जाने के निर्देश दिए। शासन के द्वारा जनपद में ऑपरेशन ग्रीन के तहत सब्सिडी का लक्ष्य 1000 कृषकों का रखा गया है। उन्होंने कृषकों के हित के लिए ऑपरेशन ग्रीन से संबंधित गोष्ठियां करने व शीतगृह पर ऑपरेशन ग्रीन से संबंधित बोर्ड लगवाने के निर्देश दिए। डीएम ने शीतगृह स्वामियों को डिजिटल पेमेंट लेने के संबंध में कृषकों को जागरूक करने के लिए कहा। इस दौरान एआर फारूकी, अनिल कुमार, दिव्या यादव, राकेश कुमार, राहुल वर्मा, गोविंद नारायण मिश्र, आलू कृषक हिम्मत सिंह, अमरजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें