फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एडीजी ने थानेदारों से बुलवाईं कमांड, अटकने पर दिए सुधार के निर्देश

Thu, 15 Jun 2023 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर में पुलिस लाइंस का निरीक्षण करते एडीजी जोन पीसी मीना।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एडीजी जोन पीसी मीना ने बुधवार को परेड का निरीक्षण किया। थानेदारों के अटकने पर उनसे कमांड बुलवाकर देखीं। इस बीच बैठक में त्योहारों को देखते हुए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार सुबह एडीजी जोन पीसी मीना ने परेड की सलामी ली। उन्होंने प्रत्येक थाना प्रभारी से कमांड बुलवाकर देखीं। इसमें कुछ अटक गए। उन्होंने सुधार के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस लाइन के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। एडीजी ने पुलिस लाइंस के सभागार में अपराधों से संबंधित बैठक लेकर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी त्योहारों सावन, बकरीद, मोहर्रम आदि को देखते हुए समीक्षा कर ली जाए।
ढाई घाट मेले को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम को पहले ही बुला लिया जाएं, साथ ही पेट्रालिंग की टीम बना ली। नदी में जहां पर अधिक गहराई हो, वहां पर लोगों को जाने से रोकने के प्रबंध किए जाएं। एडीजी ने त्योहारों से पहले सीओ, थाना प्रभारियों द्वारा त्योहार रजिस्टर का अवलोकन करने के बाद पीस कमेटी की बैठक कराने पर जोर दिया।
विज्ञापन


चौकीदारों को साफे का कपड़ा न मिलने पर जताई नाराजगी
तिलहर। एडीजी जोन पीसी मीना ने थाने का निरीक्षण करते हुए गांव के चौकीदारों को साफे का कपड़ा उपलब्ध न कराने पर नाराजगी जताई। कंडम वाहनों की 30 जुलाई तक नीलामी किए जाने के निर्देश दिए।
एडीजी बुधवार को दोपहर लगभग 12:30 बजे थाने पहुंचे। उन्होंने थाने में बनवाए गए पुलिस बैरक के शिलापट का अनावरण करके फीता काटकर उद्घाटन करते हुए बैरकों का निरीक्षण किया। एडीजी ने चौकीदारों से उनके सिर में बंधे हुए लाल कपड़े के बारे में पूछा। कुछ चौकीदारों ने बताया कि उन्हें कपड़ा 2020 के बाद से अभी तक नहीं मिला है। इस दौरान सीओ प्रियांक जैन ने कहा कि पिछले वर्ष दिया गया था। एडीजी ने सभी चौकीदारों को तत्काल साफे का कपड़ा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।इस दौरान पुलिस अधीक्षक एस. आनंद, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजीव बाजपेई, सीओ प्रियांक जैन, थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें