फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री सुविधाओं के लिए तीन ट्रेनों में बढ़ाए गए अतिरिक्त कोच

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रेल प्रशासन की ओर से यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखकर कुछ ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। इनमें पुरी-योगनगरी ऋषिकेश-पुरी एक्सप्रेस, लखनऊ-चंडीगढ़-लखनऊ मेल, लखनऊ-मेरठ सिटी-लखनऊ एक्सप्रेस शामिल हैं।
विज्ञापन

मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) सुधीर सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 18477 (पुरी योगनगरी ऋषिकेश) में 01 से 16 सितंबर तक पुरी रेलवे स्टेशन से अतिरिक्त स्लीपर तथा रेलगाड़ी संख्या 18478 (योगनगरी ऋषिकेश-पुरी) में 04 से 19 सितंबर तक योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा। इसी तरह से गाड़ी संख्या 12231 (लखनऊ-चंडीगढ़) में 01 से 30 सितंबर तक लखनऊ रेलवे स्टेशन से एक वातानुकूलित प्रथम श्रेणी कोच तथा गाड़ी संख्या 12232 (चंडीगढ़-लखनऊ) में 04 सितंबर से तीन अक्टूबर तक चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से अतिरिक्त एक वातानुकूलित प्रथम श्रेणी कोच लगेगा।
गाड़ी संख्या 22453 (लखनऊ-मेरठ सिटी) में लखनऊ रेलवे स्टेशन से 01 सितंबर से 31 दिसंबर तक एक अतिरिक्त वातानुकूलित तृतीय श्रेणी कोच तथा गाड़ी संख्या 22454 (मेरठ सिटी-लखनऊ) में मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन से 02 सितंबर से 01 जनवरी 2023 तक एक अतिरिक्त वातानुकूलित तृतीय श्रेणी कोच लगाया जाएगा।
विज्ञापन

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) सुधीर सिंह के मुताबिक गाड़ी संख्या 22453 (लखनऊ-मेरठ सिटी) 02 सितंबर तक और गाड़ी संख्या 22454 ( मेरठ सिटी-लखनऊ) 03 सितंबर तक निरस्त है। निरस्तीकरण की तारीख के बाद गाड़ी संख्या 22453 /22454 में अतिरिक्त वातानुकूलित तृतीय श्रेणी कोच की सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें