शाहजहांपुर। गाड़ी संख्या 12429/30 लखनऊ-नई दिल्ली-लखनऊ एक्सप्रेस में एक वातानुकूलित तृतीय श्रेणी कोच अतिरिक्त लगाया गया है। इससे यात्रियों की परेशानी में थोड़ी कमी आएगी। इस समय कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। ट्रेन में रिजर्वेशन कराने पर सीट मिलना भी मुश्किल हो रहा है। इसको ध्यान में रखकर रेलवे ने अतिरिक्त कोच लगाए जाने का निर्णय लिया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) सुधीर सिंह ने पत्र जारी कर ट्रेन में अतिरिक्त कोच लगाने की जानकारी दी है। बताया कि लखनऊ-नई दिल्ली-लखनऊ एक्सप्रेस में नौ से 16 जून तक अतिरिक्त कोच लगा रहेगा। संवाद