फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: फिल्म अभिनेता राजपाल यादव के पिता नौरंग लाल का निधन, पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

Fri, 24 Jan 2025 12:03 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

Rajpal Yadav News: फिल्म अभिनेता राजपाल यादव शाहजहांपुर जिले के रहने वाले हैं। बंडा क्षेत्र के कुंडरा गांव में उनका पैतृक घर है। उनके पिता नौरंग लाल यादव अन्य परिजनों के साथ पैतृक गांव कुंडरा में ही रहते थे।
विज्ञापन
पिता के साथ अभिनेता राजपाल यादव - फोटो : @rajpalofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म अभिनेता राजपाल यादव के पिता नौरंग लाल यादव (80 वर्ष) का बीमारी के कारण बृहस्पतिवार की देर रात दिल्ली एम्स में निधन हो गया। शुक्रवार सुबह उनका शव पैतृक गांव कुंडरा लाया गया। उनका अंतिम संस्कार शनिवार सुबह 10 बजे गांव में ही किया जाएगा।

विज्ञापन


पिता की हालत गंभीर होने पर अभिनेता राजपाल बृहस्पतिवार शाम को ही बेंगलूरू से दिल्ली पहुंच गए थे। उनके सामने ही पिता ने अंतिम सांस ली। गत नौ जनवरी को उनकी तबीयत खराब हुई थी। परिवार वालों ने उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका ऑपरेशन हुआ। 

बृहस्पतिवार को हालत ज्यादा खराब हो गई। इसके बाद परिवार के लोग उन्हें दिल्ली ले गए। वहां उन्हें एम्स में भर्ती कराया था। शुक्रवार को उनका शव लेकर अभिनेता राजपाल कुंडरा लौटे तो उनके आवास पर शोकाकुल लोगों का तांता लग गया।

विज्ञापन

अभिनेता राजपाल यादव के पिता नौरंग यादव का निधन - फोटो : अमर उजाला
संघर्षशील पिता की यादों में खो गए राजपाल
सांत्वना देते लोगों के बीच अभिनेता राजपाल अपने पिता के जीवन संघर्ष का उल्लेख करते हुए उनकी यादों में खो गए। खेतीबाड़ी के अलावा दूध की डेयरी संचालित कर छह पुत्रों के भरे-पूरे परिवार का भरण-पोषण कर सभी बच्चों को उन्होंने शिक्षित किया। 

अभिनेता राजपाल ने बताया कि उनके पिता कुंडरा में अपनी ननिहाल में आकर बसे थे। जब वह एक साधारण स्कूल में पढ़ाई कर परीक्षा पास करते थे तो उनके पिता स्कूल के प्रधानाचार्य से आकर यह जरूर पूछते थे कि वह खुद की मेहनत से पास हुआ है या उसे पास किया गया है। पिता के आशीर्वाद से आज वह इस मुकाम पर पहुंचे हैं। राजपाल ने बताया कि उनके पिता ने अपनी कमजोर आर्थिक स्थिति में भी हम सभी भाइयों को शिक्षित कराया। बड़े भाई श्रीपाल यादव अन्य बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते थे। इससे अर्जित आय से उनकी शिक्षा पूरी कराई।

अभिनेता की पुरानी भावुक पोस्ट वायरल 
पिता के निधन के बाद अभिनेता राजपाल यादव की एक पुरानी सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रही है। इसमें उनको पिता संग देखा जा सकता है। कैप्शन में लिखा है, 'मेरे पिता मेरे जीवन की सबसे बड़ी प्रेरक शक्ति रहे हैं। अगर आपने मुझ पर विश्वास न किया होता, तो मैं आज इस मुकाम पर नहीं पहुंच पाता। मेरे पिता होने के लिए आपका धन्यवाद, मैं आपसे प्यार करता हूं'।
विज्ञापन

अन्य बेटे गांव में रहकर कर रहे खेती
अभिनेता के बड़े भाई श्रीपाल यादव, राजेश यादव और सतपाल यादव गांव में रहकर पैतृक जमीन पर खेती करते हैं। दो भाई चंद्रपाल यादव व इंद्रपाल यादव अभिनेता के साथ रहते हैं। अभिनेता के ताऊ सियाराम यादव भी गांव में ही रहते हैं। नौरंग लाल यादव के निधन पर उनकी पत्नी गोदावरी समेत भाई सियाराम व पौत्र-पौत्री मोनी, रियासी, हनी, सोनी, बंटी, प्रियंका, रमन यादव, सुमन यादव, अमन, सत्यम, शिखा आदि गुमसुम हैं। राजपाल की पत्नी राधा यादव बच्चों के साथ मुंबई से अपने पैतृक गांव आने के लिए रवाना हो चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें