फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: क्षमता से अधिक बच्चों को ई-रिक्शा में बैठाया तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। छात्र-छात्राओं को क्षमता से अधिक संख्या में ई-रिक्शा और अन्य वाहनों में बैठाकर स्कूल ले जाने की शिकायतों को लेकर बीएसए ने संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजा है। उन्होंने एसडीएम पुवायां, एआरटीओ, तिलहर इंस्पेक्टर और बीईओ को बच्चों के आवागमन में लगे वाहनों की जांच के लिए कहा है। बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने कहा कि स्कूलों में बच्चों के आवागमन के लिए इस्तेमाल होने वाले ई-रिक्शों की क्षमता और वैध अभिलेखों का भौतिक सत्यापन कराया जाए। वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर ले जाने पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें