फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग अभियान में पॉलिथीन पकड़ी, लगाया पांच हजार जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम के प्रवर्तन दल ने शनिवार को बरेली मोड़ से गर्रा पुल तक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कई ठेले व खोमचे वालों के पास पॉलीथिन कैरी बैग पकड़े गए। जिसमें लोगों को सब्जी बगैरह बेची जा रही थी। नगर आयुक्त विद्याशंकर सिंह ने बताया कि प्रवर्तन दल के अधिकारी रिटायर्ड कर्नल आरपी त्रिपासिया के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाकर पॉलीथिन जब्त की गई है। पांच-छह लोगों के पास अधिक मात्रा में पॉलीथिन मिली, जिनकी रसीद काटी गई है, जबकि कुछ लोगों के पास थोड़ी ही पॉलीथिन थी, जिन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि शनिवार को पांच हजार रुपये की रसीद काटी गई है। इसके अलावा होर्डिंग्स हटवाने की कार्रवाई भी जारी रही। रास्तें में कहीं भी अवैध रूप से लगे होर्डिंग्स मिले, उन्हें उतरवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें