परौर में नीट पास करने वाले अचल कश्यप को सम्मानित करते नगर पंचायत अध्यक्ष हरिनारायण गुप्ता। स्रो
परौर। नीट में 639 अंक हासिल करने वाले कस्बे के अचल कश्यप को नगर पंचायत कलान के चेयरमैन हरिनारायण गुप्ता ने सम्मानित किया। चेयरमैन ने अचल कश्यप को स्मृति चिह्न भेंट कर उनकी सफलता पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूर्व प्रधान महिपाल सिंह, कमलेश कुमार कश्यप, धनपाल सिंह, सत्यवीर सिंह, अवधेश कुमार कश्यप, रवि कुमार राणा मौजूद रहे। संवाद