शाहजहांपुर। यातायात पुलिस के हेड कांस्टेबल अजय पाल से अभद्रता करने के आरोपी बाइक सवार को चौक कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि सिपाही अजय पाल ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि मौजमपुर निवासी भगवान दास ने अपनी बाइक को गलत दिशा में दौड़ाते हुए कार में टक्कर मार दी। कार व बाइक सवार में कहासुनी होने लगी। ड्यूटी पर तैनात होने के दौरान अजय पाल ने समझाया। कार चालक चला गया। इससे खफा होकर आरोपी ने सिपाही के साथ अभद्रता की। पुलिस ने आरोपी को बरेली मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। संवाद