फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: धार्मिक स्थल के गेट पर पशुओं के अवशेष डालने का आरोपी गिरफ्तार, बोला- फेंकी नहीं गिर गई थी बोरी

विज्ञापन
कच्चा कटरा में तैनात सुरक्षाकर्मी।संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कच्चा कटरा में धार्मिक स्थल के पास पशुओं के अवशेष डाले जाने के मामले में आरोपियाें की गिरफ्तारी के लिए 48 घंटे के अल्टीमेटम के बीच पुलिस ने 24 घंटे में ही घटना का खुलासा कर दिया। सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने मोहल्ला खलीलशर्की निवासी वसीम उर्फ बंबइया को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पशुओं के अवशेष की बोरी रास्ते में गिर जाने की बात पुलिस को बताई है।
विज्ञापन




शुक्रवार रात करीब दस बजे कच्चा कटरा स्थित धार्मिक स्थल के पास पशुओं के अवशेष से भरी बोरी को देखकर आसपास के लोग आक्रोशित होकर सड़क पर निकल आए थे। पुलिस ने बोरी को हटवाकर मामले को शांत कराने का प्रयास किया। हिंदू संगठनाें द्वारा सावन माह में ऐसा कृत्य किए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए धरना शुरू कर दिया था। लोगों ने जमकर नारेबाजी कर आक्रोश जाहिर किया।



हंगामा बढ़ने पर एसपी सिटी सुधीर जायसवाल, सीओ सिटी बीएस वीर कुमार समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। एडीएम प्रशासन संजय पांडेय समेत पुलिस अधिकारियों ने हिंदू संगठन के पदाधिकारियों से वार्ता की, लेकिन हल नहीं निकला। देर रात में एसपी अशोक कुमार मीणा ने मौके पर पहुंचकर वार्ता की। उन्होंने चौकी प्रभारी जोगराज सिंह को लाइन हाजिर करने व इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह को कोतवाली से हटाए जाने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।
विज्ञापन




करीब साढ़े तीन घंटे चले बवाल के दौरान प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। एसपी सिटी सुधीर जायसवाल की निगरानी में एसओजी, सेहरामऊ दक्षिणी प्रभारी रोहित सिंह व थाना प्रभारी केबी सिंह के नेतृत्व में टीमों ने तलाश शुरू की। घटनास्थल के नजदीक के दो कैमरे खराब मिले थे। अन्य जगह पर मिले सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर पुलिस ने चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खलीलशर्की निवासी वसीम उर्फ बंबइया को गिरफ्तार कर लिया।



उसने बताया कि बिजलीपुरा निवासी सरताज की दुकान व अन्य मीट विक्रेताओं से मुर्गे के अवशेष व पंख आदि फेंकने के 20 रुपये प्रति बोरी मिलते हैं। शुक्रवार को बाबूजई निवासी मुन्ना की मंडी स्थित दुकान से तीन बोरी अवशेष ई-रिक्शे पर रखकर ककरा में फेंकने जा रहा था। रात नौ बजे एक बोरी कच्चा कटरा के पास गिर गई। इसकी जानकारी उसे नहीं हुई। ककरा में पहुंचने पर उसे दो बोरी मिली। वह लौटकर आया तो धार्मिक स्थल के पास भीड़ नारेबाजी कर रही है। इसलिए वह चुपचाप अपने घर चला गया। पुलिस ने उसकी बात की पुष्टि के लिए मीट विक्रेताओं से भी संपर्क साधा है।







यह थी हिंदू संगठनों की मांग



देर रात तक चले हंगामे के बीच हिंदू संगठनों ने थाना प्रभारी केबी सिंह को हटाने, चौकी प्रभारी को लाइनहाजिर करने व आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की थी। हालांकि देर शाम तक चौक कोतवाल केबी सिंह को हटाया नहीं गया है।







लखनऊ और बरेली तक अपडेट लेते रहे अफसर



मांस फेंककर शहर का माहौल खराब करने का प्रयास करने के मामले की गूंज लखनऊ और बरेली पहुंच गई। पुलिस के अधिकारी लगातार बरेली के उच्च अधिकारियों को अपडेट देते रहे। उच्च अधिकारियों ने भी पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है।







धार्मिक स्थल के पास बढ़ाई गई सुरक्षा



कच्चा कटरा स्थित धार्मिक स्थल पर चौराहा हाेने के चलते हर समय धार्मिक होमगार्ड व सिपाही की ड्यूटी रहती है। शुक्रवार को पुलिसकर्मियाें की ड्यूटी होने के बाद भी कांड हो गया। शनिवार को सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसकर्मियों की संख्या को बढ़ा दिया गया है।







मैनेज करने वाले अफसर की दिखी कमी



शनिवार को हंगामा होने के बाद पुलिस का मैनेजमेंट फेल हो गया। मैनेज करने वाला अफसर नहीं होने के चलते हंगामा करीब साढ़े तीन घंटे तक चलता रहा। अधिकारियों की हिंदू संगठनों ने बात ही नहीं मानी। अंत में एसपी को आना पड़ा। उनके आश्वासन के बाद धरना खत्म हो सका। हालांकि, एलआईयू इंस्पेक्टर सीपी सिंह, रोजा इंस्पेक्टर अमित पांडेय, कांट थाना प्रभारी जयशंकर सिंह लगातार लोगों को समझाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें