पुवायां। गांव कोंप निवासी स्व. रमाकांत की पत्नी नीलम देवी ने ससुराल के लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। नीलम देवी ने पुलिस को बताया कि उनके पति की मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद ससुर टीकाराम, देवर डालचंद्र, सुरजीत, ननदोई रामवीर उससे चिढ़ते हैं और जमीन, मकान में हिस्सा नहीं देना चाहते हैं। ससुर, देवर आदि ने उनके घर का बिजली और पानी बंद कर दिया है और गाली गलौज कर परेशान करते रहते हैं। सात अक्तूबर को आरोपी डंडे, तमंचा आदि लेकर घर में घुस आए और पीटकर घायल कर दिया। गांव के लोगाें के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते चले गए। धमकी दी है कि घर पर नहीं रहने दिया जाएगा और जो मदद करेगा, उसको भी नहीं छोड़ा जाएगा। संवाद