पुवायां। जमीन धोखे से नाम कराने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
खुटार कस्बे के मोहल्ला बगियानाथ निवासी नग्गूलाल ने कोर्ट के आदेश पर 11 अप्रैल, 2023 को दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि थाना कटरा के गांव पलिया दरोबस्त निवासी संजय सिंह, मूल रूप से सेहरामऊ दक्षिणी के गांव डींगरपुर और वर्तमान में पुवायां के गांव कहमारा निवासी द्रोणपाल राना सहित चार लोगों ने उनकी उनकी कस्बे में स्थित कृषि भूमि को तहसील पुवायां में धोखाधड़ी कर मुख्तयारनामा अपने नाम करा लिया। धोखाधड़ी, एससीएसटी एक्ट सहित कई धाराओं में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसके बाद एक आरोपी को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि बुधवार को सूचना मिली कि द्रोणपाल राना रामलीला मैदान के पास मौजूद है। सूचना पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद द्रोणपाल का चालान कर दिया गया। कोर्ट से उसे जेल भेज दिया गया है।