कुर्रियाकलां। साले के तिलक समारोह में शामिल होने जलालाबाद क्षेत्र के गांव गुरगवां ससुराल गए गांव के प्रमोद कुमार से एक व्यक्ति का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उसने गालियां देनी शुरू कर दीं। इसका प्रमोद ने विरोध किया तो आरोपी ने रायफल की बट मारने के साथ उन पर फायर कर दिया। शोर होने पर वहां अन्य लोग पहुंचे तो आरोपी जान की धमकी देते हुए भाग गया। इस मामले में प्रमोद ने जलालाबाद थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संवाद