पुवायां। दहेज में बाइक और सोने की लर नहीं मिलने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकालने के आरोप में पुलिस ने पति और सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव सबलापुर निवासी श्रीकृष्ण ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री सोनी की शादी तीन वर्ष पूर्व गांव नाहिलोरा खुर्द निवासी विनय कुमार के साथ की थी। दामाद नशे में उनकी पुत्री की आए दिन पिटाई करता था। सास रामगुनी के कहने पर दामाद पुत्री से दहेज में बाइक और लर मायके से लाकर देने की मांग करता था। 12 अक्तूबर को दामाद ने पिटाई करने के बाद पुत्री को घर से निकाल दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति विनय कुमार और सास रामगुनी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद