फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मितौली विद्युत उपकेंद्र में मारपीट करने वाले आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मितौली। मितौली कस्बे में दो विद्युत उपकेंद्रों में तोड़फोड़ और मारपीट के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

बिजली कटौती से परेशान ओदारा गांव के लोग बीते बुधवार की देर शाम शिकायत लेकर विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे थे, जहां उन लोगों की कर्मचारियों से कहासुनी हो गई थी। इसके साथ ही मितौली के ग्रामीणों और ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारियों से मारपीट हो गई थी। हमलावरों ने रजिस्टर फाड़ दिए थे। कुर्सियां भी तोड़ दीं थीं। लोगों ने विद्युत उपकेंद्र की मशीन भी क्षतिग्रस्त कर दी थी।
पुलिस ने एसएसओ अजय कुमार अवस्थी की तहरीर पर ओदारा गांव के हरिकेश उर्फ बहेलिया, रंजीत, शिवम व 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। थाना प्रभारी आलोक कुमार धीमान ने बताया कि पावर हाउस पर मारपीट के मुख्य आरोपी हरिकेश उर्फ बहेलिया निवासी ओदारा को मंगलवार दोपहर दो बजे के करीब मितौली कस्बे की ईदगाह मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें