फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नाबालिग से छेड़खानी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भावलखेड़ा। रामचंद्र मिशन पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में आरोपी राजकुमार को बुधवार सुबह उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 23 अगस्त को एक महिला की तहरीर पर रेती के रहने वाले राजकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि वह करीब एक महीने से महिला की आठ साल की बेटी को बहला-फुसलाकर मोबाइल दिखाने के बहाने अपने साथ ले जाता था और उसके साथ छेड़खानी करता था। घटना के संबंध में किसी को बताने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार को सुबह करीब 10:50 बजे आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया। एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें