पुवायां। गांव गंगसरा की एक महिला ने कुंडल छीनने का आरोप लगाते हुए सूचना दी, लेकिन कार्रवाई से इन्कार कर दिया।
पुलिस के अनुसार महिला ने सुबह की सैर के दौरान दो युवकों पर कुंडल छीनने और एक कुंडल मौके पर गिर जाने की सूचना दी थी। आरोपी एक कुंडल ले गया था। पुलिस ने जांच की तो महिला ने एक युवक पर शक जाहिर किया। पुलिस युवक को थाने लाई, लेकिन महिला ने बाद में पुलिस को लिखकर दे दिया कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहती है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि महिला के कार्रवाई से इन्कार करने के कारण रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। संवाद