शाहजहांपुर। परिवहन निगम के शाहजहांपुर डिपो के संविदा चालक पर यातायात पुलिस कर्मी से अभद्रता करने और नोकझोंक का आरोप लगा है।
बरेली मोड़ पर ड्यूटी के दौरान हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करती है। मामले में यातायात पुलिस ने एआरएम से शिकायत की है। एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद