शाहजहांपुर। गढ़िया रंगीन के प्राथमिक विद्यालय गौंटिया के जर्जर भवन को तोड़ने के दौरान बीम की चपेट में आकर शिक्षामित्र सुखपाल की मौत के बाद बीएसए ने मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने जिले के जर्जर और क्षतिग्रस्त परिषदीय विद्यालय भवनों के चिह्नांकन और ध्वस्तीकरण के दौरान छात्र-छात्राओं व कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि जर्जर भवनों में पढ़ाई होते मिली तो जिम्मेदारी तय होगी।इस संबंध में बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने सभी बीईओ को पत्र भेजा है। संवाद