फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भावलखेड़ा में नहीं रुक रहे हादसे, दो कांवड़िये और हुए घायल

विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती रिंकू शुक्ला
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शुक्रवार की रात भालवखेड़ा रोड पर बाइक सवार ने कांवड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में दो को गंभीर चोटें आईं। इससे पहले भी इस रोड पर दो कांवड़ियों के घायल होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी जिले के थाना मोहम्मदी के गांव धर्मपुर निवासी रिंकू शुक्ला, रामभजन, अजीत व प्रदीप कांवड़ लेकर गोला जा रहे थे। फर्रुखाबाद में घटिया घाट से जल भरकर आने के दौरान भावलखेड़ा के पास रात करीब डेढ़ बजे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में चारों को चोटें आईं। रिंकू शुक्ला व रामभजन को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अजीत व प्रदीप को मामूली चोटें आईं हैं। इससे पहले भी भावलखेड़ा के पास मोपेड सवार ने दो कांवड़ियों को टक्कर मारकर घायल कर दिया था।

कांवड़िये की मौत पर बाइक सवार पर मुकदमा दर्ज
शाहजहांपुर। सीतापुर जिले के थाना महोली के गांव पहाड़ी निवासी रिंकू की मौत के मामले में पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। रिंकू कांवड़ लेकर गोला जा रहे थे। अल्हागंज में कोयला ज्ञानपुर के पास बाइक सवार के टक्कर मारने से उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने हंगामे से बचने के लिए शुक्रवार की रात में ही शव का पोस्टमार्टम कराया। दिन निकलते ही शव को यहां से सीतापुर भेज दिया गया। इस मामले में रिंकू के चाचा रमेश की ओर से बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद

राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती रिंकू शुक्ला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें