फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कंटेनर ने बाइक रौंदी, मामा की मौत, भांजा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। बाइक सवार मामा-भांजे फर्रूखाबाद रोड पर जरीनपुर गांव में ढाईघाट चौराहे पर सामने से आ रहे कंटेनर ने टक्कर मार दी। इसमें मामा की मौत हो गई, जबकि भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। शुक्रवार को ग्राम उदयपुर भूड़ा निवासी 52 वर्षीय कदरूद्दीन उर्फ कदद्न खां अपने रिश्ते के भांजे 40 वर्षीय मुकीम अहमद के साथ बाइक पर जलालाबाद जा रहे थे। रास्ते मे फर्रूखाबाद रोड पर ग्राम जरीनपुर में ढाईघाट चौराहे पर उनकी बाइक में सामने से आ रहे कंटेनर ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सुधाकर पांडेय मौके पर जा पहुंचे और घायलों को सीएचसी जरीनपुर भेज दिया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते मे कदरूद्दीन उर्फ कदद्न खां की मौत हो गई। मुकीम अहमद का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें