शाहजहांपुर। निगोही के गांव इनायतपुर निवासी 25 वर्षीय तौहीद मजदूरी पर निगोही में एक मकान का लिंटर मंगलवार सुबह खोल रहा था। अचानक नीचे गिर गया और लिंटर का कुछ मलवा भी उसके ऊपर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव घर लिए गए।