रोजा। थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव रौरा निवासी मुरारीलाल रविवार दोपहर दो बजे अपने बेटे अमित व पुत्रवधू आरती को बाइक पर बैठाकर शहर से गांव के लिए लौट रहे थे। आरती की गोद में उसका डेढ़ वर्ष का बेटा सिद्धार्थ भी था। बाइक एनटीआई के पास पहुंची, तभी पीछे सेे आई डीसीएम ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें उसका पुत्र, पुत्रवधू व पौत्र सिद्धार्थ घायल हो गया। सिद्धार्थ को गंभीर चोटें आईं, इसलिए उसे जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया। जहां देर रात उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पीड़ित मुरारीलाल ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है।