फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कानपुर जा रही एसी बस में शार्ट सर्किट से लगी आग

Sat, 13 May 2023 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
मदनापुर में आग लगने के बाद लपटों से घिरी बरेली डिपो की बस। संवाद
विज्ञापन
मदनापुर। फर्रुखाबाद हाईवे पर बरेली डिपो की वातानुकूलित बस में शुक्रवार दोपहर शार्ट सर्किट से आग लग गई। धुआं उठने पर सवारियों में भगदड़ मच गई। किसी तरह यात्रियों ने अपनी जान बचाई। इसके बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दमकल यूनिट की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को बरेली डिपो की एसी बस कानपुर जा रही थी। चालक सुनील कुमार व परिचालक देश दीपक सक्सेना के अनुसार, बस में करीब 30 सवारियां बैठी थीं। अचानक से एसी में शार्ट सर्किट होने से धुआं निकलने लगा। यह देखकर यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। वे बाहर निकलने के लिए खिड़की की ओर भागे। दहशत में कई यात्रियों को मामूली चोटें भी आईं।
चालक ने तुरंत बस सड़क किनारे रोक दी और सभी यात्रियों को सकुशल बाहर निकाल दिया। उनका सामान भी निकलवा दिया। चालक ने तुरंत ही पुलिस को खबर दी। इस बीच बस आग का गोला बन गई। कुछ देर में दमकल यूनिट की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर पर काबू पाया। आग लगने के चलते करीब एक घंटे तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें