एसएस कॉलेज के प्रवेश द्वार पर डेस्क लगाकर विद्यार्थियों को सदस्यता ग्रहण कराते कार्यकर्ता।जागर
शाहजहांपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से एसएस कॉलेज में सदस्यता अभियान चलाया गया। कॉलेज के मुख्य प्रवेश द्वार पर कॉलेज इकाई के कार्यकर्ताओं ने सदस्यता डेस्क लगाई। जहां पर विद्यार्थियों को अभाविप की सदस्यता ग्रहण कराई गई।
कॉलेज सदस्यता प्रमुख राजन ठाकुर ने विद्यार्थियों को परिषद से जुड़ने के लाभ बताए। इस मौके पर कॉलेज इकाई अध्यक्ष करण प्रताप सिंह, कॉलेज सदस्यता प्रमुख राजन ठाकुर, आंदोलन प्रमुख सूर्यांश रघुवंशी, राष्ट्रीय कलामंच संयोजक सलोनी, जीशान, गार्गी यादव, विभांशु, शिवांशु आदि मौजूद रहे। संवाद