फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अभाविप का 25 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य

Tue, 23 Jul 2024 04:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला सदस्यता कार्यशाला में मंचासीन अ​धिकारी। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की जिला सदस्यता कार्यशाला का आयोजन सोमवार को एसएस कॉलेज में हुआ। इसमें सत्र 2024-25 का सदस्यता लक्ष्य 25 हजार होने की जानकारी दी गई। इसके साथ ही सदस्यता के लिए पोस्टर विमोचन किया गया।
विज्ञापन

प्रांत से प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में ब्रज प्रांत मंत्री अंकित पटेल ने बताया कि सदस्यता कार्यशाला में जिला टोली, नगर टोली, कॉलेज स्तर पर टोलियों का गठन किया जाएगा। सभी इकाइयों में प्रवासी कार्यकर्ता तय होंगे, जिससे सदस्यता का लक्ष्य तय समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण हो सके। प्रांत कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य डॉ. अनुराग अग्रवाल ने कहा कि परिषद को मजबूत करने के लिए कार्य करना होगा। जिला प्रमुख ब्रजेश मिश्र ने बताया कि सत्र 2024-25 में जिले को 25 हजार का सदस्यता लक्ष्य मिला है। प्रांत कोषाध्यक्ष मचकेंद्र सिंह ने दायित्व का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर प्रांत प्रमुख खेलो भारत रविकांत शुक्ला, प्रांत एसएफएस सह संयोजक अनुज जौहरी, जिला संयोजक योगेंद्र मिश्रा, विभाग कार्यालय मंत्री राजन ठाकुर, जिला सदस्यता प्रमुख अभिषेक पांडेय, मीडिया संयोजक आयुष, सहमंत्री वैभव सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें