फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एबीएसए का वेतन रोका, बीएसए से जवाब तलब

Thu, 07 Mar 2024 01:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कंपोजिट विद्यालय चिनौर और कंपोजिट विद्यालय पैना बुजुर्ग का बुधवार को डीएम उमेश प्रताप सिंह ने निरीक्षण किया, जहां तमाम खामियां मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई। कार्य में सुधार होने तक प्रधानाध्यापकों और एबीएसए का वेतन रोकने के निर्देश दिए। बीएसए से जवाब तलब किया।
विज्ञापन


कंपोजिट विद्यालय चिनौर में शिक्षिका के स्थान पर अनुदेशक पढ़ाती मिलीं। कक्षाओं में गंदगी भी थी। बच्चे भी निर्धारित ड्रेस में नहीं थे। शिक्षा की गुणवत्ता जांचने के लिए डीएम ने कक्षा चार और पांच के बच्चों से पहाड़े सुनाने के लिए कहा, लेकिन बच्चे पहाड़े नहीं सुना सके। अंग्रेजी की पुस्तक भी नहीं पढ़ सके। डीएम ने कंपोजिट विद्यालय पैना बुजुर्ग में भी कूड़ा बिखरा देखा। बच्चे भी निधारित ड्रेस में नहीं थे। उन्हें न अंग्रेजी की पुस्तक पढ़ना आया और न ही पहाड़े सुना सके। विद्यालयों में कायाकल्प के तहत किए गए कार्यों के बावजूद पानी पीने की टंकियों की टोटियां भी टूटी मिली। बच्चों को पढ़ाने के लिए ब्लैक बोर्ड भी अत्यंत खराब पाया गया। डीएम ने कहा कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसा करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें