फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गंगाजल लाकर शिवजी का किया अभिषेक

विज्ञापन
कांट के प्राचीन ​शिव मंदिर में जला​भिषेक करने पहुंचे कांवड़िये। संवाद - फोटो : हाईवे पर पेड़ गिरने के बाद लगा जाम।
विज्ञापन
कांट। प्राचीन शिव मंदिर पर बृहस्पतिवार को देर रात यहां के कावड़ियों ने फर्रुखाबाद के घटिया घाट से लाए गए गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक और पूजन किया। इससे पहले, शाम को गंगाजल की कांवड़ लेकर घटिया घाट से लौटे श्रद्धालुओं का ब्लॉक कार्यालय के गेट पर ब्लॉक प्रमुख श्रीदत्त शुक्ला ने स्वागत किया। बाद में मुख्य मार्ग से ढोल-बाजे के साथ श्रद्धालु रामलीला मैदान स्थित शिव मंदिर पहुंचे। वहां उन्हाेंने हर-हर महादेव का उद्घोष करते हुए भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कांवड़ यात्रा में झांकियों ने लोगों को आकर्षित किया। मदनापुर मार्ग पर कांवड़ियों के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस दौरान राममुरारी मिश्रा, संजीव मिश्रा, सत्यप्रकाश शर्मा, बिरजू मिश्रा, योगेश शर्मा, विमल वाजपेयी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें