फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हर्डल रेस में अभिनव और लांग जंप में माधव अव्वल

Wed, 20 Dec 2023 12:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
बचपन स्कूल में आयोजित खेल प्रतियोगिता में दौड़ लगाते बच्चे।स्रोत संस्था
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बचपन स्कूल में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में मंगलवार को दूसरे दिन भी विभिन्न आयोजन हुए।
विज्ञापन

हर्डल रेस में एनसी के अभिनव वर्मा और गर्वित राजपाल अव्वल रहे। वान्या वर्मा, दिव्यांश सक्सेना ने दूसरा और अत्याग्रह व अद्विका तिवारी ने तीसरा स्थान झटका।
विज्ञापन

केजी के हुसैन खान, दर्शिता गंगवार, आहिल परवेज ने प्रथम, आरव सिंह, शिवांश वर्मा, अनमोल सिंह ने द्वितीय तथा शौर्य पटेल, वृंदा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। यूकेजी के व्योम मौर्या, मन्हा परवेज, अरिष्का यादव पहले, समर्थ, अनिका, रोहनित दूसरे तथा नव्या, ईशी सक्सेना तीसरे स्थान पर रहीं। कक्षा एक के कार्तिकेय यादव, माहिरा, शौर्य शुक्ला ने पहला, कार्तिक, सूर्यांश, भाग्या ने दूसरा, आरिज, रुमायशा व शरन्या ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा दो के अरहान, अदीबा पहले, आरव सक्सेना, अर्पित दूसरे और अवनि, लक्षित पांडेय तीसरे स्थान पर रहे। जलेबी रेस में कक्षा तीन के दक्ष सक्सेना, युवराज सिंह, स्टैम्पू में कक्षा चार के नवाज, कक्षा पांच की आराध्या यादव, लांग जंप में कक्षा तीन के माधव, कक्षा चार मानवी व पांच के मोहम्मद आहिल ने पहला स्थान पाया। प्रतियोगिताओं की शुरुआत में डीसीबी चेयरमैन डीपीएस राठौर ने नन्हे-मुन्नों का हौसला बढ़ाया। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक रिटायर्ड डीएसपी रामनरेश यादव, प्रधानाचार्य सुधा यादव, अजय पाल सिंह, प्रवीण सिंह, काजोल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें