शाहजहांपुर। पुलिस लाइन के पास रविवार की सुबह एक बाइक सवार होमगार्ड से भिड़ गया। बताया जा रहा है कि युवक ने होमगार्ड से हाथापाई कर दी। इसके बाद मामला थाना सदर बाजार पहुंचा। काफी देर दोनों पक्षों में बातचीत होती रही, लेकिन मामला नहीं सुलटा। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि आरोपी युवक कामरान का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है। संवाद