फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: धार्मिक कार्यक्रम से घर लौट रहे युवक पर फायर झोंका

Sun, 08 Oct 2023 01:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती सुबेक वर्मा। स्त्रोत-जागरुक पाठक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के अजीजगंज निवासी सुबेक वर्मा पर रात करीब साढे दस बजे धार्मिक कार्यक्रम से लौटते समय मोहल्ले के ही युवक ने तमंचे से फायर झोंक दिया था। अस्पताल में भर्ती सुबेक ने रंजिशन साथियों के साथ मिलकर मारने की कोशिश का आरोप लगाया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सुबेक शुक्रवार रात मकान के सामने आयोजित रामायण कार्यक्रम से घर लौट रहे थे। इसी बीच कुछ लोगों ने तमंचे से फायर कर दिया था। गोली उसकी पसली के पास लगी। लहूलुहान सुबेक को देखकर आरोपी मौके से भाग गए। सूचना के बाद पुलिस ने घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। सुबेक ने बताया कि घर आते समय अरविंद, सुरेंद्र, शिवशंकर, सुमित व दो अन्य लोगों ने उसे घेरा था। उसने बताया कि पूर्व में भी आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की थी। जबकि, कोतवाली में उसका ही शांतिभंग में चालान कर दिया था। एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने बताया कि आरोपियाें की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें