शाहजहांपुर। निगोही थाना क्षेत्र के गांव पतराजपुर निवासी 20 वर्षीय गोपीवल्लभ की सड़क हादसे में मौत हो गई। मंगलवार की रात करीब 11 बजे दावत से लौटते समय गोपीवल्लभ गांव के बाहर सड़क पार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार बाइक से उन्हें टक्कर लग गई। सूचना पर पहुंचे परिजन खून से लथपथ गोपी को अस्पताल लेकर आए। यहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में बाइक सवार को भी चोटें आई हैं। गोपी तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी एक छोटी बहन भी है। संवाद