फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कठिना नदी में नहाने गए युवक की डूबकर मौत

Sun, 15 Sep 2024 03:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
गांव जादौंपुर के बलशेर का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
विज्ञापन
खुटार। गांव जादौंपुर में कठिना नदी में नहाते समय एक युवक की डूबने से मौत हो गई। छोटे भाई की सूचना पर परिजन और गांव के लोगों ने मौके पर पहुंचकर शव निकाला।
विज्ञापन

शनिवार को गांव जादौंपुर निवासी नवीशेर का पुत्र बलशेर (22) अपने छोटे भाई दिलशेर के साथ गांव के पास कठिना नदी में नहाने गया था। बारिश होने के कारण नदी में पानी काफी ज्यादा है और बहाव भी तेज है। नदी में पुल के पास गहरे गड्ढे भी हैं। नहाते समय बलशेर गड्ढे की ओर चला गया और डूब गया। पुल पर खड़े दिलशेर ने भाई को डूबते देख शोर मचाया और घर जाकर घटना की जानकारी दी।
परिजन गांव के तमाम लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और बलशेर को निकालकर सीएचसी लाए। सीएचसी पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी सीएचसी पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस के काफी समझाने के बाद भी परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं हुए और शव को घर ले गए।
विज्ञापन

बलशेर की मौत से मां कुलशुम, पिता नबीशेर, भाई दिलशेर, बहन महरून जहां, गुलनाज, नूरजहां, लाइवा, सिवा और रुबीना का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर वह सीएचसी गए थे। परिजनों ने नदी में नहाते समय बलशेर की डूबकर मौत होने की बात बताई है। परिजनों ने लिखकर दिया है कि वे पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं।

गांव जादौंपुर के बलशेर का फाइल फोटो। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें