कलान। परौर क्षेत्र के जुआखेड़ा गांव के अजीत यादव मंगलवार को अपराह्न तिहारखेड़ा गांव के खेत पर अपने ट्रैक्टर से जुड़ी कटर मशीन से सरसों निकालते वक्त मशीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रैक्टर से जुड़ी कटर मशीन बंद करते वक्त हुए इस हादसे में अजीत के दोनों पैर लहूलुहान हो गए। उसे घरवाले एंबुलेंस से पीएचसी लेकर पहुंचे। वहां अजीत को प्राथमिक उपचार देकर गंभीर हालत में बदायूं रेफर कर दिया गया। संवाद