शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र में टाउनहॉल ओवरब्रिज स्थित रेलवे लाइन पर सोमवार रात करीब नौ बजे हादसा हो गया। किसी ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। थाना सदर बाजार पुलिस ने पहचान न होने पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। साथ ही शव की पहचान कराने के लिए उसके फोटो को आसपास के थानों व मीडिया ग्रुपों पर डाला। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि मरने वाले की उम्र तकरीबन 30 साल हौ। संवाद