कलान। बाइक से मोहल्ला ब्रह्मदेव नगर आ रहे श्रीनगर गांव के परमवीर सिंह बुधवार को देर रात मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर जखिया गांव के मोड़ के पास अचानक एक गोवंशीय पशु टकरा गए। हादसे में परमवीर बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर से निकले कुछ ग्रामीणों ने उन्हें बाइक समेत पड़ा देखा, तो एंबुलेंस बुलाकर उससे उन्हें पीएचसी पर भेजा। वहां परमवीर को प्राथमिक उपचार देकर राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। संवाद