शाहजहांपुर। सिंधौली पुलिस ने बुधवार की रात खन्नौत नदी पुल पर घेराबंदी कर मनुआवारी गांव निवासी इरफान अली को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 315 बोर की पौनिया रायफल बरामद की गई। इसके बाद उसे थाने लाकर रायफल के बारे में पूछताछ की। इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद