फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ट्रक की टक्कर से ससुराल जा रहे युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जैतीपुर थाना क्षेत्र के मगनपुर निवासी ऋषिपाल के बेटे विपिन (24) को शुक्रवार की रात मदनापुर के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी में उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को विपिन कांट के गांव खुटरिया स्थित ससुराल में जाने के लिए निकला था। रात करीब नौ बजे मदनापुर थाना क्षेत्र में चंदोखा गांव के पास ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मदनापुर सीएचसी पर भर्ती कराया गया, साथ ही उसके परिजनों को सूचना दी गई। पिता ऋषिपाल अस्पताल पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। विपिन की चार साल पहले शिल्पी से शादी हुई थी। उसका एक साल का बालक राघव भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें