फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ममेरे भाई की बरात में जा रहे युवक की हादसे में मौत

Wed, 13 Mar 2024 02:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जलालाबाद में खंडहर रोड पर सोमवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह ममेरे भाई की बरात में शामिल होने शाहाबाद जा रहे थे। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद के थाना शमशाबाद के बांसखेड़ा गांव निवासी नेतराम (35 वर्ष) खेतीबाड़ी करते थे। उनके ममेरे भाई उमेश जलालाबाद के फरीदापुर में रहते हैं। सोमवार को उनकी बरात शाहाबाद के लिए रवाना हुई थी। नेतराम भी बरात में शामिल होने के लिए गांव आए थे, लेकिन वह बरातियों के साथ न जाकर अपनी बाइक से रात करीब आठ बजे रवाना हुए।

गांव से दो किलोमीटर चलने के बाद खंडहर रोड पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को चपेट में लिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। रात करीब 11 बजे उनके मोबाइल फोन से मिले नंबर के आधार पर पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। उनकी पत्नी ईशुरा देवी, चार बेटियों व एक बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें