फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आजमगढ़ की युवती को घर ले आया गैर समुदाय का युवक

Wed, 19 Jun 2024 03:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। क्षेत्र के गांव जादौंपरु कलां में गैर समुदाय का एक युवक आजमगढ़ की युवती को घर ले आया। आरोप है कि उस पर शादी के लिए दबाव बनाया जा रहा था। शिकायत पर पुलिस उसे थाने ले आई। वहीं, क्षेत्र के एक दूसरे गांव नगरा में भी ऐसा मामला सामने आया, पर पूछताछ के बाद युवती को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन


विहिप और बजरंग दल के जिला संयोजक बंडा के मोहल्ला सुनासिरनाथ निवासी अजीत प्रताप सिंह, दीपक शुक्ला, राहुल सिंह, सुधीर सिंह, आर्येंद्र दीक्षित, संतोष वाजपेयी की शिकायत पर जादौंपरु कलां से लाई गई युवती ने बताया कि युवक उसे एक महीने पहले ले आया था। वह आजमगढ़ के थाना अतरौलिया के एक गांव की रहने वाली है। पुलिस ने अतरौलिया पुलिस को मामले की जानकारी दे दी है। पुलिस ने बताया कि अतरौलिया थाने में शिकायत दर्ज है। युवती को लाने वाला अभी घर में नहीं मिला है।
नगरा से आई युवती ने पुलिस को बताया कि उसने डेढ़ वर्ष पूर्व अपनी मर्जी से प्रेम विवाह किया था। उसे कोई समस्या नहीं है। इसके बाद पुलिस ने उसे घर भेज दिया। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि नगरा में युवती कोर्ट मैरिज और हाई कोर्ट के आदेश के बाद रह रही है। जादौंपुर कलां की युवती काे अतरौलिया भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें