बंडा। क्षेत्र के पड़री चांदूपुर गांव निवासी 45 वर्षीय रमेश की सर्पदंश से मौत हो गई।
राजेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम भाई खेत पर काम कर रहे थे। इस बीच उनके पैर पर सांप ने डस लिया। करीब आधे घंटे बाद भाई घर पर आए और घटना की जानकारी दी। उस समय घर पर उनको ले जाने वाला कोई मौजूद नहीं था। इसलिए उन्होंने घर में देसी इलाज किया। पैर में दवा लगाई, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। राजेश कुमार ने बताया कि भाई खेतीबाड़ी कर पत्नी और तीन बच्चों का भरण-पोषण करते थे। भाई की मौत से परिवार के आगे रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। संवाद