फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खोदी गई सड़क के गड्ढे में फंसी गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली

Sat, 19 Apr 2025 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
तिलहर में खोदी गई सड़क पर धंसी गेहूं से भरी ट्रैक्टर ट्राॅली। स्रोत: जागरूक पाठक - फोटो : प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता।
विज्ञापन
तिलहर। पेयजल पाइप लाइन डालने के लिए जल निगम के ठेकेदारों ने स्टेशन मार्ग खोद दिया। इसके गड्ढे में शुक्रवार को दोपहर गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली फंस गई। गनीमत रही कि ट्राॅली पलटने के बजाय तिरछी हो गई और कोई हादसा नहीं हुआ। मदनापुर क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव के राजीव वर्मा ने बताया कि वह ट्रैक्टर-ट्राॅली से गेहूं लेकर नवीन गल्ला मंडी जा रहे थे। स्टेशन रोड पर एक टॉकीज के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली फंस गई। इससे मार्ग पर करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। नगर के कामरान अंसारी, गगन प्रभाकर आदि ने बताया कि एक माह पूर्व खोदी गई सड़कों पर पाइप लाइन का काम पूरा होने के बावजूद मार्ग समतल नहीं कराए जाने से आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें